टीम इंडिया से बाहर हुए रहाणे, 'फोन पर बिजी' पत्नी के साथ यहां बिता रहे हैं छुट्टियां
नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर किए गए अजिंक्य रहाणे इन दिनों पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल रहाणे अपनी पत्नी के साथ सेशेल्स के बीचेस पर छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीन टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद रहाणे अपनी पत्नी राधिका धोपवरकर के साथ दक्षिण अफ्रीका के सेशेल्स में छुट्टियां मना रहे हैं। रहाणे की पत्नी राधिका ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत टापू के साथ एक फोटो शेयर किया है।

हमेशा अपने फोन पर बिजी
एक फोटो में दिख रहा है कि रहाणे सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और उनकी पत्नी राधिका अपने मोबाइल में बिजी हैं। इस पर लिखा है- हमेशा अपने फोन पर बिजी रहती हैं।

रहाणे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं
बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रहाणे ने शिखर धवन की गैरमौजूदगी में लगातार चार अर्धशतक जमाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 48.8 की औसत के हिसाब से 244 रन बनाए।

शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद भी टीम में चयन नहीं
लेकिन शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद भी उनका टी-20 में चयन नहीं हुआ। क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर ने भी रहाणे के न चुने जाने पर अनेक सवालिया निशान लगाए, लेकिन रहाणे का कहना है कि इस समय ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त प्रतियोगिता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
