Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आशीष नेहरा ने खोला राज, बताया कितने साल और खेलेंगे

नई दिल्लीः भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों का टी-20 सीरीज खेलनी है। भारत का पहला मैच रांची में 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए 38 साल के आशीष नेहरा के चयन पर कई पूर्व क्रिकेरों ने सवाल उठाए थे। सभी का जवाब देते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि वो दो साल तक और भी क्रिकेट खेल सकते हैं। नेहरा का कहना है कि वो अभी फिट हैं और दो साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

नेहरा अपनी फिटनेस को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि वो फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में नेहरा ने कहा, 'मैंने पिछले 7 से 8 साल तक बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और इस कारण मैं अब खेलना चाहता हूं। मैंने पिछले चार साल से खुद को क्रिकेट खेलने के लिए मजबूत किया है और मैं क्रिकेट खेलता हुआ नजर भी आया हूं।'

जब नेहरा से 38 की उम्र में फिटनेस पर सवाल पूछा गया तो नेहरा का जवाब था, 'मुझे लगता है कि अगर मैं फिट हूं, तो मैं भारतीय टीम के लिए खेल सकता हूं और अभी मुझे अपनी फिटनेस पर पूरा भरोसा है। इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल हूं। हालांकि इस उम्र में अपने शरीर को देखते हुए अपनी फिटनेस को मैंटेन करना मेरे लिए मुश्किल जरूर है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। '

बता दें, नेहरा को इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते देखा गया था, तब से टीम इंडिया से बाहर हैं। नेहरा के टीम में वापस आने से कई पूर्व हैरान हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+