अख्तर ने शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मैं जल्द ही नौजवानों के लिए एक क्रिकेट अकादमी स्थपित करूंगा जिसका मकसद राष्ट्रीय टीम को कुशल क्षेत्ररक्षण उपलब्ध कराना रहेगा।"
उन्होंने कहा, "मैं अकादमी खोलने के लिए राशिद लतीफ (पूर्व कप्तान) से सलाह और मदद लूंगा क्योंकि वह अकादमी पहले से संचालित कर रहे हैं।"
अख्तर ने कहा कि खराब क्षेत्ररक्षण से पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, "टीम के लिए क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय है। इसमें सुधार होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।