श्रीसंत के दूसरे देश से खेलने की उम्मीदों को लगा झटका, BCCI ने गिनाए नियम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आजीवन प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर एस श्रीसंत ने कहा है कि वह किसी दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं। आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत ने दुबई में एशियानेट को दिए इंटरव्यू में ये बात कही। उन्होंने कहा- मुझे बीसीसीआई ने बैन किया है आईसीसी ने नहीं। अगर भारत नहीं तो मैं किसी और देश के लिए खेल सकता हूं, मैं अभी 34 साल का हूं और मेरे अंदर छह साल क्रिकेट बचा है, मेरी कोशिश है कि किसी भी सूरत में क्रिकेट खेलूं।'
हालांकि श्रीसंत के किसी दूसरे देश के लिए खेलने की उम्मीद को उस समय झटका लग गया जब बीसीसीआई के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने नियम गिना डाले। समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक बीसीसीआई के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने कहा है कि- "किसी भी पूर्ण सदस्य द्वारा प्रतिबंधित खिलाड़ी न तो किसी अन्य पूर्ण सदस्य के लिए और न ही किसी एसोसिएशन के लिए खेल सकता है।" गौरतलब है कि भारत आईसीसी का पूर्ण सदस्य है। ज्यादातर बड़े क्रिकेट प्लेइंग देश आईसीसी के पूर्ण सदस्य हैं। ऐसे में श्रीसंत की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। चौधरी ने ये भी कहा कि श्रीसंत का ये कहना कि वह किसी और देश से खेल सकते हैं एक कोरी बकवास है। बीसीसीआई अपनी कानूनी स्थिति जानता है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर 2017 को कोर्ट ने श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था लेकिन बीसीसीआई की याचिका के बाद 17 अक्टूबर को केरल हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने बीसीसीआई के फैसले को सही बताते हुए इस बैन को बरकरार रखा।
इसे भी पढ़ेंः- वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी ने फिर लगाया छक्का, याद आ गया 2011 वर्ल्डकप
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
