Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार से निराश नहीं हैं सायना

अपनी मानसिक परिपक्व ता के लिए प्रसिद्ध सायना के खेल में आमतौर पर दिखने वाली अक्रामकता नहीं थी और दर्शकों के भारी उत्साहवर्धन के बावजूद उनको 17-21, 11-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

चीन के खिलाड़ियों से मुकाबले की अभ्यस्त हो चुकी सायना ने प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ियों के प्रभुत्व को रोकने का संकल्प अवश्य दिखाया लेकिन सफल नहीं हो सकीं। चीन के शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद महिला और पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले चीन के घरेलू मामले बन चुके हैं।

सायना ने कहा, "आज मेरा दिन नहीं था। कुछ भी मेरे लिए ठीक नहीं हुआ। खेल में हार जीत तो लगी रहती है।"

सायन ने कहा कि उन्होंने पहले गेम में अच्छा खेलने का प्रयास किया लेकिन दूसरे गेम में उनको अंकों के लिए संघर्ष करना पड़ा।

सायना ने कहा, "ली अक्रामक हो रहीं थी और गोपी सर (कोच) मुझे खेल की गति धीमा करने को कह रहे थे। उन्होंने रणनीति बनाई थी लेकिन मैं लागू नहीं कर पाई।"

सायना ने दबाव से अपना खेल प्रभावित होने से इंकार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+