विएना, 24 जूनः तुर्की के गोलकीपर वोल्कन डेमिरेल पर लगे दो मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ की गई अपील को यूरोपीय फुटबाल संघ (यूईएफए) ने खारिज कर दिया।
अब वह बुधवार को जर्मनी के साथ होने वाले यूरो कप 2008 के सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के अनुसार तुर्की और चेक गणराज्य के बीच खेले गए ग्रुप 'ए' के एक मैच के दौरान वोल्कन पर चेक गणराज्य के स्ट्राइकर को धक्का देने पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।