Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'यो-यो' टेस्ट में फिर फेल हुए युवराज सिंह, टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लेकिन खेल सकते हैं रणजी मैच

नई दिल्ली। युवराज सिंह के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि उनके चहेते सिक्सर किंग 'यो-यो' फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट को युवराज पास नहीं कर पाए जबकि चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हो गए हैं। पुणे मिरर की खबर के अनुसार, मंगलवार को कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था, जिसे पास करने में युवी और सुरेश रैना दोनों ही नाकाम रहे जिसके बाद अब इन दोनों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी के आसार कम ही दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस टेस्ट को पास करने के लिए 16.1 पॉइंट लाना जरूरी होता है और युवराज ने बेहद कम अंतराल से यह बेंचमार्क मिस किया है। भले ही युवी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं लेकिन पंजाब की ओर से वो रणजी मैच खेल सकते हैं, वहां कोई बाध्यता नहीं है, ये मैच 14 अक्टूबर को शुरू होगा।

'यो-यो' टेस्ट

गौरतलब है कि 'यो -यो' टेस्ट में कई कोन को एक निश्चित दूरी पर लगाया जाता है, इसे 20 मीटर की दूरी पर दो अलग-अलग लाइन में लगाया जाता है। जिसके बाद खिलाड़ी को इसके बीच निर्देश के बाद दौड़ना होता है, जैसे ही बीप बजती है खिलाड़ी को मुड़ना होता है। हर मिनट के बाद रफ्तार को बढ़ाना होता है, ऐसे में अगर खिलाड़ी दोनों छोर पर जल्दी नहीं पहुंच पाता है और तो परीक्षण रोक दिया जाता है। यह पूरा फिटनेस टेस्ट एक सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाता है, जिसके नतीजे ऑटोमैटिक दिखते हैं।

क्या युवी लेंगे बड़ा फैसला?

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले भी युवराज सिंह इस टेस्ट में फेल हुए थे, ऐसे में दोबारा नाकामी हासिल करने के बाद लोग अब युवी की ओर सवालिया नजरों से देख रहे हैं कि क्या वो अब अपने क्रिकेट को लेकर फैसला लेंगे या वापस फिर से यो-यो टेस्ट देंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+