Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल में हेनिन, सफीना बाहर

स्टुटगर्ट, 1 मई (आईएएनएस)। बेल्जियम की स्टार टेनिस खिलाड़ी जस्टिन हेनिन स्टुटगर्ट टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जबकि रूसी स्टार दिनारा सफीना को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को खेले गए क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में हेनिन ने सर्बिया की जेलेना जांकोविक को 3-6, 7-6 (7-4), 6-3 से पराजित किया।

एक अन्य क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में रूस की स्टार सफीना को हार का मुंह देखना पड़ा। सफीना को इजरायल की शहर पीर ने 6-3, 6-2 से मता दी।

शनिवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पीर और हेनिन आमने-सामने होंगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही पीर का 23वां जन्मदिन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+