श्रीनगर। एक बार फिर से कश्मीर में कुछ ऐसा हुआ है जो कि वास्तव में देश विरोधी है। यहां हाल ही में एक क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ जो कि 24 अप्रैल यानी रविवार को खत्म हुआ है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिन टीमों ने हिस्सा लिया है उनके नाम आतंकियों के नाम पर रखे गये थे।
wct20: गुस्साये लोगों ने पूछा..मोहाली में शाहिद अफरीदी ने क्यों की कश्मीर की बात?
खेलों की यह सीरीज दो महीने तक दक्षिणी कश्मीर के त्राल में चली जो कि खालिद मुज्जफ्फर वानी की याद में आयोजित की गई थी। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस में तीन टीमों के नाम हिजबुल आतंकियों के नाम पर थे। आपको बता दें कि खालिद मुज्जफ्फर वानी भी आतंकी था जिसे कि पिछले साल भारतीय सेना ने पुलनामा में मार गिराया था।
इस टूर्नामेंट की तीनों टीमों के नाम बुरहान लायंस, आबिद खान कलंदर टीम और खालिद आर्यन्स था। बुरहान, आबिद खान और खालिद तीनों ही हिजबुल के आतंकियों के नाम है जिनका खात्मा भारतीय सेना के हाथों हुआ था।
इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया जिसमें चीफ गेस्ट आतंकी खालिद मुज्जफ्फर वानी के पिता थे। यही नहीं कहा जा रहा है कि इस टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरोमनी दोनों में कश्मीर की आजादी के नारे भी लगे हैं। इस टूर्नामेंट की विजेता खालिद आर्यन्स टीम रही।
कन्हैया के निशाने पर इंडियन आर्मी, कहा कश्मीर में रेप करते हैं जवान