For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: विकेट के पीछे दिखी फिल्डरों की जुगलबंदी, असंभव कैच लेकर बल्लेबाज को भेजा पवेलियन

क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे कैच देखने को मिल जाते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसा ही एक एक शेफील्ड शील्ड के 28 मुकाबले में देखने को मिला। मैच तस्मानिया और न्यू स

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे कैच देखने को मिल जाते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसा ही एक एक शेफील्ड शील्ड के 28 मुकाबले में देखने को मिला। मैच तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच था। न्यू साउथ वेल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरा। मैच के दाैरान तस्मानिया को विकेट के पीछे दो फिल्डरों की जुगलबंदी के दाैरान ऐसा विकेट मिला जिसे देख सब हैरान रह गए।

दरअसल, न्यू साउथ वेल्स के ओपनर डैनियल ह्यूजेस पूरी तरह से क्रीज पर डट चुके थे। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह शतक की ओर थे। लेकिन पारी के 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैकसन बर्ड को विकेट दे बैठे। जैकसन ने उछाल भरी गें बाहरी की ओर फेंकी, लेकिन डैनियल गलती से हल्का सा बैट का किनारा लगा बैठे।

गेंद किनारा लगने के बाद स्लिप में खड़े एलेक्स डूलन के हाथों में चली गई। डूलन ने गेंद को लपकने की कोशिश की लेकिन तेज गति गति के कारण वह कैच लपक नहीं सके। गेंद उनके हाथों से निकलर नीचे गिरने ही वाली थी कि इतने कप्तान मैथ्यू वेडन ने तेजी दिखाते हुए गेंद को नीचे लगने से पहले जंप लगाकर लपक लिया। इसी के साथ डैनियल को वेड के शानदार कैच के कारण पवेलियन लाैटना पड़ा। डैनियल 61 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि न्यू साउथ वेल्स ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। न्यू साउथ वेल्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुका है। इसका फाइनल में मुकाबला 28 मार्च को विक्टोरिया के साथ होगा।

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+