T-10 : पोलार्ड ने 22 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी, गेंदबाज नहीं कर पाए आउट
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के आलराउंडर किरोन पोलार्ड ने अबू धाबी में जारी टी10 लीग में धमाकेदार पारी खेलते हुए आईपीएल में कहर मचाने के संकेत दे दिया है। पोलार्ड ने लीग के 10वें मुकाबले में कर्नाटका टस्कर्स के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 22 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के व एक चाैका शामिल रहा। उनकी इस पारी की बदाैलत डेकन कलंदर्स आसान जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाया।
कलंदर्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टस्कर्स ने 3 विकेट खोकर 10 ओवर में 110 रन बना डाले। उनके लिए ओपनर जोहनसन चाल्र्स ने 18 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं हाशिम अमला नाबाद 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलीं। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की तेज पारियों पर भारी पड़ गए पोलार्ड। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलंदर्स टीम ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही शेन वाॅटसन के रूप में बिना रन पर विकेट गंवा दिया। ओपनर मोहम्मद शहजाद भी 13 रन ही बना सके। कलंदर्स ने अपने 4 विकेट 37 रनों पर ही गंवा दिए, लेकिन पांचवें नंबर पर आए पोलार्ड ने अंतिम पलों पर डटते हुए मैच का रूख बदल दिया।
टस्कर्स के गेंदबाज पोलार्ड को आउट करने के लिए पूरी कोशिश करते रहे लेकिन हाथ में लगी तो असफलता। आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए कलंदर्स को 66 रन चाहिए थे, कि तभी छठे ओवर में पोलार्ड ने शुरूआती 4 गेंदों में लगातार 4 छक्के लगाकर मैच अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने इस ओवर में छक्कों के अलावा एक चाैका व 2 रन लिए। इस तरह छठे ओवर में 30 रन से टस्कर्स की हार पक्की हो गई। पोलार्ड ने कहर जारी रखते हुए 8.3 ओवर में ही 5 विकेट रहते मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
