For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : आंद्रे रसेल का टूट सकता था जबड़ा, 19 साल के स्पिन गेंदबाज ने मारी खतरनाक बाउंसर

नई दिल्ली। वैसे तो विंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल दुनिया के हर गेंदबाज की बख्खियां उधेड़ने में दम रखते हैं। लेकिन इस बल्लेबाज को तब अपनी जान बचाना पड़ गई जब एक 19 साल के स्पिन गेंदबाज ने उन्हें ऐसी खतरनाक बाउंसर मारी जिससे जबड़ा भी टूट सकता था। जी हां, अबू धावी में जारी टी10 लीग में बुधवार को बंगाल टाइगर्स और नार्थन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। यह लीग का 17वां मैच था। रसेल टीम को जीत भी नहीं दिला पाए साथ ही अफगानी स्पिनर कायस अहमद की खतरनाक गेंद के कारण नीचे भी गिरे।

हुआ कुछ ऐसा कि नार्थन वॉरियर्स की पारी का छठा ओवर कायस फेंकने आए। सामने थे रसेल। कायस ने गेंद इतनी ताकत से फेंकी कि वो सीधा बाउंस लेकर रसेल के मुंह की ओर जा चली। गेंद रसेल के मुंह पर लगती, इससे पहले रसेल अचानक पीछे हटकर खुद नीचे गिर गए। वहीं कायस रसेल को गिराने पर हंसते हुए नजर आए लेकिन रसेल के चेहरे पर इस खराब गेंद के प्रति गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। अगर रसेल समय रहते पीछे ना हटते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। उस दाैरान रसेल 10 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे थे और नार्थन के 42 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो बंगाल ने इस मैच में 6 रन से जीत हासिल की। नार्थन वॉरियर्स ने टाॅस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बंगाल ने 6 विकेट खोकर नार्थन के सामने 103 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नार्थन की टीम 10 ओवर में 96 रन ही बना सकी। रसेल ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। अगर वो अंत तक खेलते तो मैच आसानी से उनकी टीम जीत सकती थी। बता दें कि रसेल आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं। सीजन-13 के लिए कोलकाता ने रसेल को रिटेन किया हुआ है।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 14:44 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+