मीरपुर। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत पहले ही सीरीज 0-2 से हार चुका है। ऐसे में इस मैच में इज्जत बचाने के लिए टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत झोंकने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये हैं, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार की जगह स्टुअर्ट बिन्नी व उमेश यादव को टीम मे जगह दी गयी है। गौरतलब है कि मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में आर अश्विन ने महेंद्र धोनी सिंह का बचाव करते हुए कहा कि टीम के प्रदर्शन के लिए अकेले उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत होगा।
वहीं विराट कोहली ने मैच से पहले कहा कि बांग्लादेश जैसी टीम का बेहतर प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अच्छा है। हम कोशिश करेंगे कि आगे आने वाले मैचों में टीम का प्रदर्शन सुधारा जा सके।