बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिखे कोहली, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर चाैकों-छक्कों व रन बरसाने के लिए मशहूर हैं। बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों को नानी याद दिलाने वाले कोहली इस वक्त विश्व कप में भले ही शतक नहीं लगा पाए हों लेकिन वह 5 अर्धशतक जरूर लगा चुके हैं। कोहली सिर्फ रन उगलना ही नहीं जानते। बल्कि उनके पास भी गेंदबाजी की कला है। हालांकि वो इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कोहली गेंदबाजी में भी हाथ आजमाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराज की तरफ गेंद फेंकने का प्रयास कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रैक्सिस सेशन दाैरान कोहली बुमराह की तरफ रनअप लेते हैं और फिर गेंद फेंकने के बाद हंसी-मजाक में बुमराह की ही तरह सेलिब्रेशन करने की कोशिश करते हैं जैसे कि वो विकेट लेने के बाद मनाते हैं। बता दें कि कोहली के खाते में वनडे और टी20 मैच में 4-4 विकेट दर्ज हैं। उन्हें कई बार बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। अब ऐसा लग रहा है कि कोहली खुद को गेंदबाज के ताैर पर भी आगे आने का विचार कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने खुद को एक अच्छा गेंदबाज बताया था।
Virat kohli in & an as Bumrah !! 😀😃😃 #INDvNZ #CWC19 #ViratKohli #Bumrah pic.twitter.com/oAJdouWUqW
— Harshal Gadakh 🇮🇳 (@harshalgadakh7) July 9, 2019
दरअसल, सेमीफाइनल मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गेंदबाजी को लेकर एक खुलासा किया था। अब तक 5 गेंदबाजों के साथ खेल रही टीम को लेकर कोहली से जब छठे गेंदबाज के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा कि 5 गेंदबाजों के साथ खेलने से टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त गहराई मिलती है। हमें एक एक्स्ट्रा बैट्समैन खिलाने का मौका मिलता है। कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं खुद भी गेंदबाजी कर सकता हूं। जहां तक छठे बॉलर का सवाल है तो मैं खुद भी बड़ा घातक गेंदबाज हूं, जब तक मैं पिच पर गिर नहीं जाता। मैं अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
