For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के रिजर्व डे में पहुंचते ही बना यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल को रिजर्व डे में स्थानांतरित करना पड़ा, क्योंकि मंगलवार को होने वाली बारिश के कारण न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की पारी के 46.1 ओवर के बाद मैच पूरा नहीं हो सका। जब पिच पर कवर आते ही खिलाड़ियों को मैदान से बाहर किया गया था, तब न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। विश्व कप इतिहास ऐसा पहली बार हुआ जब सेमीफाइनल मुकाबले को बारिश के चलते रिजर्व डे स्थानांतरित किया गया हो।

हालांकि यह कोई पहला माैका नहीं है जब भारत रिजर्व डे पर मैच खेलने जा रहा हो। इससे पहले भी भारतीय टीम ऐसी स्थिति का सामना कर चुकी है। हालांकि, वह मुकाबाला सेमीफाइनल का नहीं था, बल्कि लीग स्टेज का था। 1999 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच भी रिजर्व डे पर मैच खेला गया था। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया था। बर्मिंघम के एजबेस्टन में वह मैच खेला गया था। टॉस जीतकर इंग्लैड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। उस मैच में भरतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए थे। उस मैच में राहुल द्रविड़ ने 53 रन और सौरव गांगुली ने 40 रनों की पारी खेली थी।

जवाब में इंग्लैंड ने 20.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 73 रन बना लिए थे कि तभी तेज बारिश आने के कारण मैच रोक दिया गया। लगातार बारिश होने के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और इसे रिजर्व डे स्थानांतरित करना पड़ा। अगले दिन इंग्लैंड ने यहां से ही अपनी शुरूआत की। इंग्लैंड की पूरी टीम 45.2 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई थी और भारत ने 63 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 15:40 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+