विराट के 'नो स्लेजिंग' वाले बयान पर अब इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने जताई हैरानी
नई दिल्ली। ऐसा लगता है जैसे विराट को शायद खेल के मैदान में कोई चुप नहीं देखना चाहता। इनमें बाकी खिलाड़ी से लेकर उनके प्रशंसक तक सभी शामिल हैं। इसलिए जब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट ने कहा कि वे मैदान पर शांति से खेल खेलना चाहते हैं, तो कई खिलाड़ियों ने इस पर चुटकी ली। खासकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यकीन है कि विराट चुप नहीं बैठने वाले हैं।
इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि अगर कोहली मैदान पर चुप रहते हैं तो उनको काफी हैरानी होगी। कमिंस ने यहां तक कहा कि विराट की बात पर ध्यान देने के बजाए ऑस्ट्रेलिया को भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले हुई प्रेस कांफ्रेस में विराट ने कहा कि वे बिना किसी स्लेजिंग के मैदान पर खेलना चाहते हैं और उनको खुशी होगी अगर कंगारू टीम स्लेजिंग ना करे।
मैदान पर शांत खिलाड़ी नहीं हैं विराट
इसके जवाब में मिशेल जॉनसन समेत कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कहा था कि उनकी टीम तो रूक भी जाए लेकिन क्या विराट खुद को छींटाकशी करने से रोक पाएंगे। कमिंस ने कहा, "मैंने मीडिया से उनको ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेंगे, लेकिन यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुझे हैरानी होगी। वह मैदान पर काफी मुश्किल खिलाड़ी है और उनको कंपटीशन करना पसंद है। इससे उनको बेहतर खेल दिखाने में मदद मिलती है।"
विराट को ना उकसायो तो ही बेहतर
कमिंस ने आगे कहा कि अगर विराट छींटाकशी करते हैं तो उनकी टीम इसके लिए तैयार रहेगी। हमारी टीम विराट के साथ बाकी खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगी। वैसे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस ऑस्ट्रेलिया को हिदायत दे चुके हैं कि अगर उनकी टीम को विराट को रोकना है तो इस खिलाड़ी के खिलाफ ज्यादा बोलने से बचो। हालांकि लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम शायद ही फाफ की इस सलाह पर ध्यान देगी।
बता दें भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ हो रहा है। पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
