Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नई नहीं है भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों की जंग: पहले गांगुली Vs फ्लिंटॉफ, अब कोहली Vs स्टोक्स

मोहाली। मोहाली टेस्ट के पहले दिन आपने देखा होगा कि इंग्लैंड खिलाड़ी बेन स्टोक्स के आउट होने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी ओर देखकर कुछ टिप्पणी की थी। ये कोई पहला मामला नहीं है जब भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच विवाद सामने आया हो।

स्टोक्स के आउट होने पर कोहली ने किया था कमेंट

आईसीसी की लाख कोशिशों के बाद भी क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों में टिप्पणी और विवाद के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। प्रतिबंध और कार्रवाई के डर से भले ही ऐसे मामले कम नजर आएं लेकिन मैदान पर दर्शकों को ऐसे दृश्य नजर आ ही जाते हैं जिसे क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

बावजूद इसके भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में अकसर दो खिलाड़ियों की 'जंग' नजर आ ही जाती है। ताजा मामला भारतीय कप्तान कोहली और बेन स्टोक्स के बीच का है।

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों का तीसरा मैच मोहाली में चल रहा है। जहां कोहली और स्टोक्स के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

गांगुली और फ्लिंटॉफ में देखने को मिली थी तकरार

ये पहला मामला नहीं है शायद आपको पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रीयू फ्लिंटॉफ के बीच जंग याद होगी। उस समय भी दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के बाहर और भीतर तकरार देखने को मिली थी।

सौरव गांगुली भारत के सफल कप्तानों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 2002 के नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया। गांगुली ने लॉर्ड्स स्टेडियम की बॉलकनी से अपनी टीशर्ट उतारकर लहराया था।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के इस अंदाज को उनके फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। क्या आपको पता है कि गांगुली ने लॉर्ड्स में ऐसा क्यों किया?

जब गांगुली ने लॉर्ड्स की बॉलकनी से लहराई थी जर्सी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने नेटवेस्ट के फाइनल के कुछ महीने पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की जीत पर अपनी जर्सी उतारकर लहराई थी। माना जा रहा है कि गांगुली के लॉर्ड्स की बालकनी में टीशर्ट लहराना उसी का जवाब था।

ये तो फ्लिंटॉफ और गांगुली की जंग थी। अब मोहाली टेस्ट में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बीच जंग जारी है। इसका पता मोहाली टेस्ट के पहले दिन नजर आया जब विराट ने बेन स्टोक्स के आउट होने पर कुछ टिप्पणी की थी।

इसके जवाब में टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने जब कोहली को आउट किया तो मैदान पर अजीब सी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने कान और मुंह दबाकर चुप रहने का इशारा किया।

इसके बाद मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन जब दूसरी पारी में जयंत यादव ने बेन स्टोक्स को आउट किया तो कोहली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आपको बता दें कि बेन स्टोक्स और कोहली बीच 'जंग' नई नहीं है। पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+