देखेंः पाकिस्तान से जाते-जाते इस गेंदबाज को गेंदबाजी सिखा गए इमरान ताहिर
लाहौर। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज इमरान ताहिर को मैदान पर व मैदान के बार अपने संजीदा व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया किउनके लिए क्रिकेट की भावनाओं से बढ़कर और कुछ नहीं है। जी हां, दरअसल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच हुए आखिरी टी20 मैच के बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पाकिस्तान गेंदबाज को गेंदबाजी का पाठ पढ़ाते नजर आए।

पाकिस्तान ने जीती सीरीज, ताहिर ने निभाया फर्ज
दरअसल पाकिस्तान ने ये मैच जीतकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। जिसके बाद खाली पड़े स्टेडियम में इमरान ताहिर पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सादाब खान को बॉलिंग का लेसन देते नजर आए। हालांकि पाकिस्तान का ये युवा गेंदबाज भी इमरान ताहिर को ध्यान से सुन रहा था। और उसके बाद सादाब ने भी इमरान की तरह ही गेंद भी फेंकने की कोशिश की।
|
इमरान ताहिर शादाब खान के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करते हुए
आईसीसी के मीडिया और संचार प्रमुख सामी उल हसन ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- इमरान ताहिर शादाब खान के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करते हुए।
|
इमरान तहिर ऐसा विनम्र आदमी हैं ..
ताहिर की इस क्रिकेट भावना की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- इमरान तहिर ऐसा विनम्र आदमी हैं ...
|
इमरान ताहिर आप हीरा हो
एक अन्य यूजर ने लिखा- इमरान ताहिर आप हीरा हो।
|
सभी पाकिस्तानी प्रशंसकों को आप से प्यार है
एक अन्य यूजर ने लिखा- इमरान ताहिर अपने ज्ञान को साझा करने के लिए बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं, सभी पाकिस्तानी प्रशंसकों को आप से प्यार है।
|
इस क्लिप ने मेरा दिन बना दिया
एक अन्य यूजर ने लिखा- इस क्लिप ने मेरा दिन बना दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
