पर्थ| कप्तान स्टीवन स्मिथ (149) और जॉर्ज बेले (112) की शानदार शतकीय पारियों के आगे रोहित शर्मा की बड़ी पारी भी फेल हो गई और मेजबान टीम ने मेहमान टीम को पांच विकेट से हरा दिया।
हालांकि कप्तान धोनी ने आज टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) की उम्दा पारियों की मदद से 3 विकेट पर 309 रन बनाए लेकिन भारतीय गेंदबाजों की नाकामी ने एक बार फिर से उसे हार का तोहफा दिया और भारत आस्ट्रेलिया से पांच विकेट से हार गया।
भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे बरिंदर सरन ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मैच ब्रिस्बेन में शुक्रवार को खेले जाएगा।