For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvENG राजकोट टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्‍म, इंग्‍लैण्‍ड का स्‍कोर 311/ 4

टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को कम से कम ड्रॉ कराना ही होगा।
 

राजकोट। भारत और इंग्‍लैण्‍ड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला गया। इंग्‍लैण्‍ड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्‍लैण्‍ड के चार बल्‍लेबाज पवेलियन जा चुके हैं।

(मैच की तस्‍वीरें यहां देख सकते हैं)

इसके साथ ही इंग्‍लैण्‍ड का स्‍कोर भी 300 रन के पार जा पहुंचा है। जोए रूट ने शतक लगाया और मोइन अली शतक के बेहद करीब हैं। दूसरे दिन के खेल में भारत की कोशिश जल्‍द से जल्‍द विरोधी टीम को आलआउट करने की होगी।

500-1000 नोट बंदी पर इस क्रिकेटर ने किया कमेंट तो पीएम मोदी ने कुछ ऐसे की तारीफ

कप्‍तान कुक 16वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍हाेंने व्‍यक्तिगत 21 रन बनाए। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे हसीब अहमद 31 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। वह 27वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद 33वेंं ओवर की तीसरी गेंद पर बीएम डकेट 13 रन बनाकर आउट हो गए। 81वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोए रूट 124 रन बनाकर आउट हो गए। उन्‍हें उमेश यादव ने कॉट एंड बोल्‍ड किया।

जोए रूट की जगह बेन स्‍टोक्‍स नए बल्‍लेबाज आए हैं। 93 ओवर की समाप्ति पर इंग्‍लैण्‍ड का स्‍कोर 4 विकेट पर 311 रन है। मोइन अली 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन स्‍टोक्‍स 19 रन पर खेल रहे हैं। आर अश्विन अब तक 2 विकेट ले चुके हैं।

टीम इंडिया ने पिछले दिनों न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया था और वह इंग्लैंड के खिलाफ विजयी लय को बनाए रखने के इरादे से मैदान में उतरी है।

टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को कम से कम ड्रॉ कराना ही होगा।

भारत की तरफ से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और इंग्‍लैण्‍ड की तरफ से इस मैच में हसीब हमीद डेब्‍यू कर रहे हैं। हामिद इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। अभी उनकी उम्र 19 वर्ष 296 दिन है।

यह पहला ऐसा टेस्‍ट मैच है जिसमें कि समीक्षा प्रणाली यानी डीआरएस का इस्‍तेमाल हो रहा है। हालांकि, बीसीसीआई इसका विरोध करता रहा है।


ये हैं दोनों टीमें -

भारत : M Vijay, G Gambhir, CA Pujara, V Kohli,(captain), AM Rahane, R Ashwin, WP Saha†, RA Jadeja, Mohammed Shami, UT Yadav, A Mishra

इंग्‍लैण्‍ड : AN Cook(captain), H Hameed, JE Root, BM Duckett, MM Ali, BA Stokes, JM Bairstow†, CR Woakes, ZS Ansari, AU Rashid, SCJ Broad

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+