चेन्नई टेस्ट में नहीं खेलेंगे साहा और शमी, बीसीसीआई ने की पुष्टि

मुंबई। इंग्लैंड और भारत के बीच में पांचवा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा लेकिन इस मैच में भी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे क्योंकि ये दोनों ही लोग अभी फिट नहीं है। बीसीसीआई ने ये बात रविवार को मीडिया से कही।

गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट 16 दिसम्बर से खेला जाना है। साहा को विशाखापट्नम टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रींग टेंडन इंजुरी हुई थी, उनके स्थान पर पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया गया था। पटेल ने मोहाली और मुम्बई टेस्ट में अपनी वापसी को पूरी तरह से सही ठहाराया है, बता दें कि पार्थिव पटेल की पूरे 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।

तो वहीं कंधे की चोट से जूझ रहे मो, शमी अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसलिए उन्हें ठीक करने के लिए बीसीसीआई ने उन्हें बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी भेजने का फैसला किया है।

Story first published: Sunday, December 11, 2016, 14:38 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+