For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: अर्जुन रणतुंगा के दूसरे पंक्ति की टीम कहने पर शिखर धवन ने दिया ये जवाब

नई दिल्लीः भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज (18 जुलाई) से हो रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने अर्जुन रणतुंगा के उस बयान के बारे में बात की है जिसने उन्होंने श्रीलंका में मौजूद भारतीय टीम को दूसरी पंक्ति की टीम बताया था। रणतुंगा श्रीलंका के विश्व कप विजेता कप्तान हैं, उनके बयान ने काफी हंगामा बरपाया।

धवन ने इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "अगर उनको ऐसा लगता है तो यह उनका सोचना है। हम यहां श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए आए हैं, ये एक इंटरनेशनल मैच होगा, और हम यहां पर अवसर को भुनाने के लिए हैं।"

भारत यहां पर स्पिनर को काफी संख्या में लेकर गया है। कुलदीप-चहल के अलावा बाकी युवा स्पिनर हैं जिनमें क्रुनाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और के गौथम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जब धवन से पूछा गया कि क्या ये सभी दौर पर किसी ना किसी मैच में खेलेंगे तो उन्होंने कहा-

"हमने इस बारे में बातचीत नहीं की है कौन कितने मैच खेलेगा। पहला टारगेट यहां पर सीरीज जीतने का है और हम उसके लिए बेस्ट 11 को उतारेंगे। यह ऐसा नहीं है कि हम जिसको भी लाए हैं उसको खिलाना अनिवार्य है। यह हमारी सोच-प्रक्रिया नहीं है।" हालांकि धवन इस बात से काफी खुश हैं कि उनको युवा खिलाड़ियों के साथ इतना समय बिताने का मौका मिला।

इस सबने साथ में दो हफ्ते मुंबई में बिताए और तीन हफ्ते कोलंबो में बिताए। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देखा गया था कि पृथ्वी शॉ गाना गा रहे थे और धवन बांसुरी बजा रहे थे।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 7:00 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+