नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ियों मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी से माफी मांगी है। दरअसल पूर्व विकेटकीपर ने कमेंट्री करने के दौरान पहले वनडे मैच में उन्होंने कुछ ऐसी गड़बड़ी कर दी जिसके बाद उनको शर्मिंदा होना पड़ा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जारी है और इस दौरान अंग्रेजी कमेट्री की कमान संभाल रहे गिलक्रिस्ट ने यह कह दिया कि नवदीप सैनी ने अपने पिता को हाल में खो दिया है। हालांकि जल्दी ही गिलक्रिस्ट को अपनी गलती का अहसास हुआ और उनको पता चला कि यह सैनी बल्कि मोहम्मद सिराज हैं जिनके पिता का पिछले सप्ताह देहांत हुआ था। उस समय सिराज ऑस्ट्रेलिया में आ चुके थे और उन्होंने यही पर रुकने का फैसला किया।
गिलक्रिस्ट में ट्विटर पर अपनी गलती का अहसास किए जाने के बाद तुरंत सफाई दी और कहा- "मैंने स्वीकार किया है कि ये गलती थी। मैं इस गलती के लिए नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज दोनों से तहे दिल से माफी मांगता हूं।"
मोहम्मद सिराज ने अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार के साथ भारत लौटने के लिए उड़ान नहीं भरी और ऑस्ट्रेलिया में रहने और अपने बाकी भारतीय साथियों के साथ प्रशिक्षण जारी रखने का विकल्प चुना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा कि सिराज को वापस उड़ान भरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं लिया।
मोहम्मद सिराज ने कहा था कि यह उनकी मां थी जिन्होंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण जारी रखने का भरोसा दिया था। सिराज ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में वापस आ गए, जो हमेशा उन्हें भारत के लिए अच्छा करने के लिए देखते थे।
इसी बीच पहले वनडे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम ड्राइविंग सीट पर है और डेविड वार्नर व आरोन फिंच ने शतकीय साझेकारी करके टीम को बडे़ स्कोर की और अग्रसर कर दिया है। डेविड वार्नर जहां 69 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं आरोन फिंच ने अपना शतक लगा दिया है।