For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS, 1st ODI: टीम इंडिया की प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग, मैच टाइमिंग

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच कल यानी 27 नवंबर को शुरू हो रहा है। कोरोनाकाल में यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। वैसे अच्छी बात यह है कि सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं तो वे तरोताजा हैं और मैच को लेकर उनके पास पर्याप्त फिटनेस है।

लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति भारत को खलेगी। इसके अलावा बाकी टीम पूरी शक्ति के साथ खेलेगी। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी है।

यह भारत की कोरोनाकाल में पहली और कंगारूओं की दूसरी सीरीज है क्योंकि इससे पहले वे इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेल चुके हैं। आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

अंतिम बार जब भारत में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज खेली थी तब कंगारूओं को 2-1 से तीन मैचों की वह सीरीज जीतने में कामयाबी मिली थी।

प्लेइंग इलेवन- भारत

रोहित की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ओपनिंग के लिए ठीक लगते हैं क्योंकि केएल राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मजबूत बैटिंग ऑर्डर का निर्माण करेंगे।

हार्दिक पांड्या पर नजरें रहेंगी जो चोट के बाद इंटरनेशनल लेवल पर वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की थी। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती दिख रही है।

बुमराह, शमी की मौजूदगी के बीच शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी में तीसरे पेसर की होड़ रहेगी जबकि स्पिरन के तौर पर चहल को खेलना चाहिए।

भारतीय टीम- मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, और जसप्रीत बुमराह।

मौसम का हाल-

यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा जो कि 24 डिग्री तापमान के बीच सुहाना मौसम होने का वायदा करता है। इसके अलावा धूप निकलने के बीच बारिश के आसार बहुत ही कम हैं।

पिच रिपोर्ट-

पिच की बात करें तो यह बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए मुफीद है। स्पिनर की तुलना में तेज गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर प्रभावी होती है लेकिन सिडनी में कुछ टर्न तो देखने तो मिलता ही है।

बल्लेबाजों को कुछ समय सैटल होने में जरूर लेना चाहिए। यहां 260-70 का स्कोर अच्छा रहता है।

टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग

टीवी- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लिव

टाइम- 9 बजकर 10 मिनट सुबह (भारतीय समयानुसार)

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 10:51 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+