For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS 1st ODI: भारतीय प्लेइंग XI में इन 6 खिलाड़ियों को नहीं मिल सका मौका

सिडनीः भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 9 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन शुरू हो चुका है। इससे पहले टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों ने आईपीएल में शिरकत की थी लेकिन जब बात प्रतिद्वंदता की आती है दो देशों की मैदानी भिड़ंत जैसा कुछ और नहीं होता।

कुछ ऐसी ही प्रतिद्वंदता का वायदा लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज हो चुकी है। इस सीरीज में ना केवल भारतीय टीम वापसी कर रही है बल्कि लंबे समय बाद और कोरोनाकाल में पहली बार क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की भी वापसी हुई है। कृत्रिम तरीके से शोर-शराबा करने के बाद यह एक सुखद अनुभव है।

भारतीय टीम के लिए इस मैच में मयंक अग्रवाल ओपनिंग करेंगे और उनके जोड़ीदार शिखर धवन होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ओपनिंग करेगी। बुमराह, सैनी और शमी के तौर पर तीन गेंदबाज हैं और एकमात्र स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल खेल रहे हैं। चोट के बाद लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है और वे नंबर 6 पर खेलेंगे।

टीम इंडिया ने अपनी फुल स्क्वायड से कुल छह खिलाड़ियों को इस प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। कप्तान कोहली ने टॉस के समय बात करते हुए बताया है कि मनीष पांडे, शुबमन गिल, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और संजू सैमसन को फिलहाल मौका नहीं दिया गया है।

हालांकि एक और खिलाड़ी हैं जो टीम में नहीं है और वह हैं कुलदीप यादव। टी नटराजन को हाल ही में वनडे टीम में एंट्री मिली है और वे आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके टी20 टीम में शामिल हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग इस प्रकार है- भारतीय प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी

Story first published: Friday, November 27, 2020, 10:10 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+