नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। यह विदेशी धरती पर भारत का पहला डे-नाइट मुकाबला है। जैसा की उम्मीद थी कि टीम इंडिया के लिए यह मैच कठिन ही साबित हुआ है क्योंकि टॉस जीतकर भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परीक्षा लेने वाली परिस्थितियां मिली।
भारत की शुरुआत खराब रही जब पहले ही ओवर में मिशेल स्टार्क की अंदर आती गेंद पर पृथ्वी शॉ चूक गए और बैट-पैड के बीच बनी दरार ने अपना काम कर दिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल जमते लग रहे थे लेकिन वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। फिर क्रीज पर पुजारा मजबूत लग रहे थे और कोहली दूसरे छोर पर उनके साथ दे रहे थे।
हालांकि 43 रन बनाकर पुजारा को नाथन लियोन ने आउट कर दिया। उन्होंने 160 गेंदों का सामना किया। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान पुजारा ने 7 बार ऑस्ट्रेलिया में 100 प्लास गेंदों को खेल लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा 100 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है जिन्होंने 12 बार ऐसा किया है। सचिन ने 11 और लक्ष्मण ने 9 बार ऐसा किया है। विराट कोहली ने अपनी एडिलेड पारी से पहले 9 बार ऐसा किया है। जबकि सुनील गावस्कर भी 8 बार ऐसा कर चुके हैं।
खबर लिखे जाने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। विराट कोहली 52 और अजिंक्य रहाणे 14 रन बना खेल रहे थे।
भारतीय टीम- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (wk), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह