IND vs AUS 1st Test: 36 पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों का लक्ष्य

Ind vs Aus 1st Test Day 3: India 36/9 after Shami retires hurt, their lowest total | वनइंडिया हिंदी

India vs Australia 1st Test Match नई दिल्लीः भारतीय टीम की लुटिया पूरी तरह एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में डूब गई। पिछली बार कंगारूओं को उनकी ही मांद में हराने वाली टीम इंडिया का ऐसा मानमर्दन हुआ कि यह टीम दूसरी पारी में केवल 36 रनों पर ही सिमट गई। भारत के 9 विकेट गिरे थे लेकिन मोहम्मद शमी को पैट कमिंस की गेंद हाथ पर लगी और वे बल्लेबाजी करने में असमर्थ साबित हुए। इसके बाद भारतीय टीम पवेलियन लौटना पड़ा और अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 90 रनों का टारगेट मिला है।

जी हां, एडिलेड टेस्ट में भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। पहली पारी में किसी तरह 244 रन बनाने वाली टीम इंडिया की कलई दूसरी पारी में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के सामने खुल गई जब उसका बैटिंग ऑर्डर 19 रनों पर ही ढेर हो गया। पैट कमिंस ने चार विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को पांच विकेट मिले हैं।

भारत की हालत इतनी खराब थी कि एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करने वाले भारत के पास काफी अच्छा मौका था कि कुछ बेहतर बैटिंग करके बढ़त को आगे मजबूत करता लेकिन दूसरे दिन की समाप्ति पर पृथ्वी शॉ ने पहले ही खराब शुरुआत दे दी थी। दूसरे दिन की शुरुआत नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह के विकेट से हुई जब उन्होंने 2 रन बनाकर कमिंस को उनकी ही गेंद पर कैच थमा दिया।

इसके बाद जीरो पर पुजारा (जीरो) और मयंक (9) आउट हुए और रहाणे भी जीरों पर चलते बने। विराट कोहली का स्लिप में एक कैच ग्रीन ने लेकर कमिंस को दिन का सबसे बड़ा विकेट दिला दिया। कप्तान ने 4 रन बनाए और भारतीय पारी पूरी तरह बिखर गई। साहा को हेजलवुड ने 4 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया।

विहारी ने 8 रन बनाए और अश्विन ने खाता भी नहीं खोला। दोनों को हेजलवुड ने आउट किया। जोश हेजलवुड ने इसके साथ ही टेस्ट मैच में अपने 200 विकेट भी पूरे किए, उन्होंने 5 ओवरों में केवल 8 रन देकर 5 विकेट लिए। पैट कमिंस को 21 रन देकर 4 विकेट मिले।

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 11:16 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+