For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: कमिंस-हेजलवुड ने तोड़ी भारतीय बैटिंग की रीढ़, 26 रनों पर ही गिरे 8 विकेट

India vs Aus 1st Test Day 3: Virat Kohli out for 4, Team India reeling at 19 for 6 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः एडिलेड टेस्ट में भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। पहली पारी में किसी तरह 244 रन बनाने वाली टीम इंडिया की कलई दूसरी पारी में खुल गई जब उसका बैटिंग ऑर्डर 19 रनों पर ही ढेर हो गया। फिलहाल 26 रनों पर 8 विकेट गिर गए हैं।

गुलाबी गेंद टेस्ट के तीसरे दिन के दौरान विराट कोहली एंड कंपनी ने दर्शाया कि ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग करने का अनुभव वास्तव में उनके लिए क्या है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करने वाले भारत के पास काफी अच्छा मौका था कि कुछ बेहतर बैटिंग करके बढ़त को आगे मजबूत करता और चौथी पारी में कंगारूओं के सामने कड़ी लड़ाई होती लेकिन पैट कमिंस के इरादे कुछ और थे।

जी हां, यह पैट कमिंस हैं जिन्होंने इन 6 में से 4 विकेट लिए हैं। भारत को दूसरे दिन की समाप्ति पर पृथ्वी शॉ ने पहले ही खराब शुरुआत दे दी थी। दूसरे दिन की शुरुआत नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह के विकेट से हुई जब उन्होंने 2 रन बनाकर कमिंस को उनकी ही गेंद पर कैच थमा दिया।

इसके बाद जीरो पर पुजारा का आउट होना वास्ताविक झटका था जो विकेट के पीछे कमिंस की गेंद पर लपके गए।

कमिंस के कमाल के बाद अब पारी जोश हेजलवुड की थी जिन्होंने 9 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर मयंक अग्रवाल को चलता कर दिया। इसके बाद जीरों पर उन्होंने रहाणे को चलता किया जो विकेट के पीछे लपके गए।

इसके बाद विराट कोहली का स्लिप में एक कैच ग्रीन ने लेकर कमिंस को दिन का सबसे बड़ा विकेट दिला दिया। कप्तान ने 4 रन बनाए और भारतीय पारी पूरी तरह बिखर गई। साहा और विहारी ने कुछ गेंदें खेलने की कोशिश की लेकिन हेजलवुड ने भारतीय कीपर को 4 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया।

इस पारी में अभी तक कमिंस ने 9 ओवर फेंके हैं और 16 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए हैं। हेजलवुड के खाते में भी 4 विकेट आए हैं।

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 10:47 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+