For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: मांजरेकर ने बताई कोहली की विशेष खासियत, कहा- सचिन में भी यही बात थी

नई दिल्लीः क्रिकेट के जब से तीन प्रारूप हुए हैं तब से ना केवल खेले जाने वाले मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है बल्कि अलग-अलग फॉर्मेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की भी भरमार हो गई। ऐसे में इस तरह के खिलाड़ी काफी कम होते गए हैं जो वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों में खेलते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो हर प्रारूप में माहिर नजर आते हैं। उनका तीनों खेल में औसत 50 या उससे ऊपर का है। कोहली की सबसे खास बात इन तीनों फॉर्मेट में आसानी से स्विच करना है।

ऑस्ट्रेलिया का दौरा कोहली के लिए ठीक ऐसा ही रहा है क्योंकि वे पहले वनडे फिर टी20 और अब टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं हालांकि वे केवल एक ही मैच टेस्ट का खेलेंगे लेकिन उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ दिया है।

कोहली ने आउट होने से पहले 180 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उनकी बैटिंग पर कमेंट्री पैनल में बैठे संजय मांजरेकर ने कहा है कि कोहली बिल्कुल सचिन तेंदुलकर की तरह से हैं।

उन्होंने कहा, "विराट कोहली ने एक भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेला लेकिन देखिए वे कैसे फॉर्मेट के बीच सामंजस्य बैठा लेते हैं। सचिन तेंदुलकर बिल्कुल ऐसे ही थे।"

बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक 5 विकेट पर 196 रन बना लिए थे। मैच में भारत की शुरुआत खराब रही जब पहले ही ओवर में मिशेल स्टार्क की अंदर आती गेंद पर पृथ्वी शॉ चूक गए और बैट-पैड के बीच बनी दरार ने अपना काम कर दिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल जमते लग रहे थे लेकिन वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। फिर क्रीज पर पुजारा मजबूत लग रहे थे और कोहली दूसरे छोर पर उनके साथ दे रहे थे।

हालांकि 43 रन बनाकर पुजारा को नाथन लियोन ने आउट कर दिया। उन्होंने 160 गेंदों का सामना किया। इसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन रहाणे के साथ हुई गलतफहमी के चलते वो 74 के स्कोर पर रन आउट हो गए।

Story first published: Thursday, December 17, 2020, 16:26 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+