
70 फोन हुए बरामद
एनआई के ट्वीट के मुताबिक, इस मैच पर 2 करोड़ का सट्टा लगाया गया था। पुलिस को जब जानकारी मिली तो उन्होंने माैके पर 2 टीवी सैट, रजिस्टर, 7 लैपटॉप और भारी मात्रा में 70 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस जबतक सट्टेबाजों के अड्डे पर पहुंची तो 2 करोड़ का सट्टा मैच पर लग चुका था। पुलिस ने सट्टेबाजों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

भारत ने दर्ज की थी जीत
बता दें कि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया है। साथ ही सीरीज पर 2-1 से किया। भारत पहला मैच 10 विकेट से हार गया था। वापसी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में 36 रनों से जीत दर्ज की थी, फिर आखिरी मैच में रोहित शर्मा व कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों की मदद से मैच अपने नाम कर लिया।

मिला था 287 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और फिर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर स्टीव स्मिथ के 131 रनों की मदद से भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित के 119 व कोहली की 89 रनों की मदद से 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications
