For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टॉप के सभी पांचों बल्लेबाजों ने बनाया फिफ्टी प्लस स्कोर, ऑस्ट्रेलिया का खास रिकॉर्ड

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय अपने गर्मी के घरेलू सीजन की शुरुआत में भारत पर हावी है। कोरोनावायरस के चलते लगी पाबंदियों के बाद भारतीय टीम की यह पहली इंटरनेशनल सीरीज है लेकिन आईपीएल खेलने के बावजूद टीम इंडिया को लय में आना अभी बाकी है।

आज यानी 29 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और भारत को जीत के लिए 390 रनों का लक्ष्य दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई पारी की सबसे खास बात रही उसके सभी टॉप पांच बल्लेबाजों द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियां।

कंगारू पारी की शुरुआत फिंच और वार्नर ने की और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। फिंच ने 60 रनों का और वार्नर ने 83 रनों का योगदान दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने तो कमाल करते हुए सीरीज का लगातार दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 64 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई यहीं पर नहीं रुके क्योंकि फिर मार्नस लाबुशेन ने 70 रनों की पारी खेल दी और अंतिम समय में गेंदबाजों का काम तमाम कर दिया ग्लेन मैक्सवेल ने जिन्होंने 29 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर 63 रन बनाए।

ऐसा वनडे क्रिकेट के इतिहास में केवल तीसरी बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप पांच बल्लेबाजों ने पचास या उससे ऊपर रन बनाए। मजेदार बात यह है कि तीन में से दो बार ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2013 में भारत के ही खिलाफ ऐसा किया था जब जयपुर में मुकाबला खेला गया था। वहीं साल 2008 में पाकिस्तान की टीम ने ऐसा पहली बार किया था जब उन्होंने कराची में जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था।

इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा किया गया तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन साउथ अफ्रीका ने 2015 में मुंबई में 438 रन बनाए थे। दूसरा स्थान श्रीलंका का है जो उन्होंने 2009 में राजकोट में बनाया था। यह स्कोर 411 था।

Story first published: Sunday, November 29, 2020, 14:34 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+