IND vs AUS : दूसरे वनडे दाैरान भारत को लगा झटका, अब ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। उनसे ओपनर शिखर धवन बल्लेबाजी दाैरान चोटिल हो गए हैं, जिस कारण वह फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह आखिरी मैच से बाहर हो सकते हैं। धवन की जगह युजवेंद्र चहल को फील्डिंग करने के लिए बुलाया गया। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी।

बीसीसीआई ने शिखर धवन की चोट पर अपडेट देते हुए लिखा, "शिखर धवन की कमर पर दाहिनी तरफ चोट लगी है, इसलिए वह आज मैदान में फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। युजवेंद्र चहल उनके विकल्प के रूप में फील्डिंग करेंगे।" बता दें कि धवन तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद का शिकार बने। पारी का 10वां ओवर कमिंस फेंकने आए थे। ओवर की दूसरी गेंद का सामना धवन कर रहे थे। कमिंस ने शाॅट गेंद फेंकी। धवन ने गेंद को लेग साइड में भेजने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी कमर पर जा लगी।

गेंद लगते ही धवन नीचे लेट गए। तभी फिजियो भी मैदान पर पहुंच गए। थोड़ी कसरत करने के पश्चात धवन ने फिर खेलना जारी रखा और 90 गेंदों में 96 रनों की पारी खेल डाली जिसकी बदाैलत भारत ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 340 रन बनाए। धवन का यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने वानखेड़े में हुए पहले मैच में 74 रन बनाए थे। अगर धवन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा। धवन से पहले रिषभ पंत चोटिल हुए थे, जो दूसरे मैच में शामिल नहीं हो सके।

Story first published: Friday, January 17, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+