For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS : आरोन फिंच ने खेली शतकीय पारी, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा

IND vs AUS 1st ODI: Aaron Finch brings up his 17th ODI century, 4th vs India | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शतकीय पारी खेली। फिंच ने ओपनिंग करते हुए 124 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चाैके शामिल रहे। इस पारी के साथ उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। साथ ही अपनी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, फिंच का यह वनडे करियर का 17वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने शतकों को मामले में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। गिलक्रिस्ट ने 286 मैचों में 16 शतक लगाए थे, जबकि फिंच ने 130 मैचों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा फिंच अब आस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चाैथे स्थान पर आ चुके हैं। उनसे आगे मार्क वाॅ व डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 18-18 शतक लगाए हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने आस्ट्रेलिया की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा 29 शतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक-
21 शतक - रिकी पोंटिंग
6 शतक - रिकी पोंटिंग
5 शतक - माइकल क्लार्क
5 शतक - स्टीव स्मिथ

इसके अलावा फिंच का यह वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ चाैथा शतक रहा है जबकि बताैर कप्तान छठा शतक रहा है। वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहला शतक रहा। फिंच ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 27.5 ओवर में 156 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने का काम किया। वार्नर ने 76 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली।

यही नहीं, फिंच ने वार्नर के साथ ओपनिंग में एक खास मुकाम भी हासिल किया। दोनों के बीच यह 11वीं शतकीय साझेदारी रही। इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में माइकल क्लार्क व रिकी पोंटिंग की बराबरी भी कर ली। क्लार्क व पोंटिंग के बीच भी 11 बार शतकीय साझेदारी हुई थी।

Story first published: Friday, November 27, 2020, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+