For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: टीम इंडिया की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, 'घर में घुसकर जवाब दिया है'

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। कई एक्सपर्ट यह मान रहे थे कि यहां से टीम इंडिया को बिना कप्तान कोहली, रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और शमी के बिना वापसी कर पाना मुश्किल होगा। लेकिन बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने ऐसे समय में टीम इंडिया का साथ देते हुए एक ट्वीट किया था और कहा था कि सेट बैक का जवाब कम बैक से देना है। आज की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने फिर से ट्वीट करके टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है।

टीम की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा, ये... भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में हरा दिया, बोला था ना मैंने, सेटबैक का जवाब कमबैक से देंगे। दे दिया, उनके घर में घुसकर। भारतीय टीम को बधाई। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और हजारों लोगों ने उनके ट्वीट को लाइक किया है, रीट्वीट किया और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि पहले टेस्ट में हार के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा था, परेशान मत हो टीम इंडिया, यह एक बुरा दिन था, हम वापसी करेगे, हम सभी का बुरा दिन होता है, लेकिन सेटबैक का जवाब कमबैक से देंगे।

बता दें कि टीम इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों को एक के बाद एक जल्दी ही आउट करते हुए महज 70 रन की लीड पर ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को चलता कर दिया था। जिसके बाद सिर्फ दो विकेट गंवाकर भारतीय टीम ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने पहली पारी में शतकीय पारी खेली तो दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अब दोनों ही टीमें 1-1 के साथ बराबरी पर हैं।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 11:41 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+