IND vs AUS: 338 रनों पर ऑल-आउट हुई ऑस्ट्रेलिया, स्मिथ ने बनाया भारत के खिलाफ रिकॉर्ड
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर सिमट गई है। यह भारत की दूसरे दिन सिडनी टेस्ट में सही वापसी है। मैच उस स्थिति में जहां दोनों टीमों के पास अपने मौके हैं। मैच के पहले दिन जब बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तो यह मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का शो था। इससे पहले युवा पुकोवस्की ने भी विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा मिले दो जीवनदानों का फायदा उठाते हुए अर्धशतक बनाया था।
इन्हीं सब चीजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 2 विकेट पर 166 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था। भारत ने ऐसे में दूसरे दिन वापसी की है लेकिन यह दिन स्टीव स्मिथ के नाम रहा जिन्होंने 131 रनों की पारी खेलकर करियर का 27वां शतक लगाया। स्मिथ अंत में रविंद्र जडेजा की बुलेट थ्रो पर आउट हुए जब वे दूसरा रन लेना चाहते थे।
स्मिथ को दुनिया का कोई भी बॉलिंग अटैक टेस्ट क्रिकेट में परेशान नहीं करता है लेकिन भारतीय टीम को वे खास तौर पर पसंद करते हैं। यही कारण है कि जब उन्होंने भारत के खिलाफ 8वां शतक लगाया तब वे सबसे कम पारियों में टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए।
भारत के खिलाफ सबसे कम पारियों में 8 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज अब इस तरह से हैं-
स्टीवन स्मिथ (25 पारियां) *
गैरी सोबर्स (30 पारियां)
विव रिचर्ड्स (41 पारियां)
रिकी पोंटिंग (51 पारियां)
उपरोक्त आंकड़ा बताता है कि महान पोंटिंग की तुलना में स्मिथ ने आधे से भी कम पारियां ली हैं।
एक समय स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ने 206 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचा दिया लेकिन 9 रनं से लाबुशेन शतक से चूक गए और यह विकेट रविंद्र जडेजा को मिला। यहां से हमको विकेटों का पतन देखने को मिला।
इस पतन में अगला विकेट मैथ्यू वेड का मिला जब जडेजा ने ही बुमराह के हाथों उनको 13 के निजी स्कोर पर चलता किया। अगले दो विकेट बुमराह के नाम थे जिन्होंने कैमरून ग्रीन को खाता भी नहीं खोलने दिया। वे जीरो पर आउट हुए। उसके बाद नई दूसरी बॉल से टिम पेन को 1 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया।
इसके बाद का शो रविंद्र जडेजा के नाम रहा जिन्होंने दो सटीक यॉर्कर समेत मैच में कुल चार विकेट निकाले। आंकड़ों पर बात करें तो जडेजा ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें दो विकेट तो सटीक योर्कर से आए। उन्होंने पैट कमिंस और लियोन जैसे निचले बल्लेबाजों के सामने सरप्राइज यॉर्कर का इस्तेमाल किया। इसके अलावा 131 रनों के स्कोर पर खेल रहे स्मिथ को गोली थ्रो से उनको रन आउट किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
