For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में छाई भारतीय गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 195 पर ऑल-आउट

India vs Australia Boxing Day Test Match Score नई दिल्लीः भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी एक बार फिर से ढेर हो गई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन 195 रनों पर ऑल-आउट हो गई जबकि 72.3 ओवरों का ही खेल हुआ था।

पहला विकेट बुमराह ने लिया जब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। जो बर्न्स को जीरो के स्कोर पर बुमराह ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने इस दौरान नई गेंद से आग उगली और किसी भी कंगारू बल्लेबाज के पास इस भारतीय सनसनी का जवाब नहीं था।

इसके बाद बारी भारत के सबसे अनुभवी आर अश्विन की थी जिन्होंने आक्रामक खेलने के लिए छटपटा रहे मैथ्यू वेड को 30 रनों के स्कोर पर चलता किया। यहां जडेजा ने गिल के साथ भिड़ंत होने के बावजूद शानदार भागता हुआ कैच लिया। तीसरा विकेट स्टीव स्मिथ का था जिनको अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया और लेग स्लिप में पुजारा के हाथों कैच कराया।

लंच तक ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट पर 65 रन बन चुके थे। उसके बाद लाबुशेन और हेड ने कुछ पारी को बनाया लेकिन 38 रन बना चुके वेड को बुमराह ने स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। ये भी एक अच्छा कैच था।

इसके बाद बारी मोहम्मद सिराज की थी जिन्होंने 48 पर खेल रहे लाबुशेन को लेग पर शॉट मारने के लिए ललचाया और वहां खड़े गिल ने बेहतरीन कैच लेकर गलती नहीं की। चायकाल तक कंगारूओं के पांच विकेट जा चुके थे।

इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजी तीसरे सेशन में पूरी तरह से हावी हो गई। लगातार गेंदों को स्विंग करा रहे सिराज ने कैमरुन ग्रीन को अंदर आती गेंद पर पगबाधा कर दिया और अश्विन ने कप्तान पेन को विहारी के हाथों कैच कराकर भारत को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया।

बाद में बुमराह ने स्टॉर्क और लियोन के विकेट जल्दी से निकालकर सुनिश्चित किया कि इस बार भारत को पुच्छले बल्लेबाजों का कहर ना झेलना पड़े।

बुमराह ने 56 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अश्विन ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। डेब्यू करने वाले सिराज ने सबको प्रभावित किया और 40 रन देकर 2 विकेट लिए। 1 विकेट जडेजा को भी मिला।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 11:55 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+