For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, 82 रनों की लीड के साथ भारत का स्कोर- 277/5

India vs Australia Boxing Day Test Day 2 नई दिल्लीः भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपना पलड़ा भारी कर दिया है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर समेटने के बाद भारत ने दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे और निचले क्रम पर रविंद्र जडेजा की शतकीय साझेदारी की बदौलत 5 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत को 82 रनों की लीड मिल गई है।

आज के दिन की सबसे बड़ी बात अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पारी रही और उन्होंने बतौर कप्तान अपना पहला शतक भी लगाया। रहाणे 200 गेंदों पर 104 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि उन्होंने 12 चौके लगाए हैं। उनका साथ देते हुए रविंद्र जडेजा 104 गेदों पर 40 रनों की पारी पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

पहले मैच में विराट कोहली को रन आउट करने के बाद और दूसरी पारी में भारत के 36 रनों पर ऑल-आउट होने के बाद यह रहाणे का काबिलेतारीफ प्रदर्शन है। उनके ऊपर विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तान और वरिष्ठ बल्लेबाज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है जिसको उन्होंने बखूबी निभाया।

रहाणे और जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी तब हुई जब टीम के 5 विकेट 173 रनों पर ही गिर गए थे। जडेजा ने जमने में समय लिया और कुछ बेहतर शॉट्स खेलने के बाद सिंग्लस और डबल्स को चुराने में शानदार काम किया। यहां से दोनों खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आता गया और रहाणे तो दर्शनीय शॉट्स लगाते हुए नजर आए। उन्होंने शतक के करीब पहुंचने के बाद और भी खुलकर खेलना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उनका शतक भी चौका जड़कर आया। यह उनके करियर का 12वां टेस्ट शतक था।

इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत मे शुभमन गिल का विकेट सबसे पहले गवाया। उन्होंने खुद को दूसरे दिन के पहले विकेट के तौर पर आउट कराने से पहले 65 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों की सहायता से 45 रन बनाए। दिन का दूसरा विकेट एक बड़ा झटका था क्योंकि पुजारा ने 70 गेंद खेलने के बाद 17 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। गिल और पुजारा दोनों को कमिंस की गेंद पर पेन ने लपका।

दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोए लेकिन कुल मिलाकर बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन दर्ज हो चुके थे जहां से रहाणे और जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके खेल को आगे बढ़ाया। लंच के बाद पहला विकेट विहारी के रूप में नाथन लियोन को मिला जब उन्होंने स्पिनर को स्वीप करने की कोशिश की और 21 रनों के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ को कैच दे दिया। उन्होंने गलव्स पर गेंद को लिया जिसका खामियाजा भारत को चौथे विकेट के तौर पर भुगतना पड़ा।

उसके बाद ऋषभ पंत की बहुप्रतीक्षित एंट्री हुई। उन्होंने कुछ बेहतर शॉट्स खेले 40 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाते हुए 29 रन बनाए। वे मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिन पेन को कैच देकर आउट हो गए।

मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले और एक विकेट नाथन लियोन को मिला।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 12:48 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+