For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: पहले दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया के 195 के जवाब में भारत का स्कोर- 36/1

Ind vs Aus, 2nd Test Day 1 Highlights: After bowled out Aus for 195, Ind posted 36/1| वनइंडिया हिंदी

India vs Australia Boxing Day Test First Day नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है और कहना होगा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट का यह दिन भारत के नाम रहा है। टॉस भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीता लेकिन तीनों सेशन में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ऑल-आउट कर दिया जबकि 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद युवा शुबमन गिल ने बेहतरीन नर्व कंट्रोल का परिचय दिया है और वे 38 गेंदों पर 5 शानदार चौके मारते हुए 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने के लिए चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इस मैच और भारत के नजरिए से कल का पहला सत्र काफी अहम होगा। भारत पहले ही इस मैच में विराट कोहली के बिना खेल रहा है।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कंगारूओं को 200 के अंदर ही समेट दिया। मोहम्मद सिराज ने डेब्यू करते हुए 2 विकेट लिए और उन्होंने सबको प्रभावित किया।

जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः चार और तीन विकेट लिए और एक विकेट रविंद्र जडेजा को मिला।

पहला विकेट बुमराह ने लिया जिन्होंने जो बर्न्स को जीरो के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बारी भारत के सबसे अनुभवी आर अश्विन ने मैथ्यू वेड को 30 रनों के स्कोर पर चलता किया। तीसरा विकेट स्टीव स्मिथ का था जिनको अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया और लेग स्लिप में पुजारा के हाथों कैच कराया।

लंच तक ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट पर 65 रन बन चुके थे। उसके बाद 38 रन बना चुके वेड को बुमराह ने स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बारी मोहम्मद सिराज की थी जिन्होंने 48 पर खेल रहे लाबुशेन को लेग पर शॉट मारने के लिए ललचाया और वहां खड़े गिल ने बेहतरीन कैच लेकर गलती नहीं की। चायकाल के बाद तो भारतीय गेंदबाजी तीसरे सेशन में पूरी तरह से हावी हो गई। सिराज ने कैमरुन ग्रीन को अंदर आती गेंद पर पगबाधा कर दिया और अश्विन ने कप्तान पेन को विहारी के हाथों कैच करा दिया।

निचले क्रम पर बुमराह ने स्टॉर्क और लियोन के विकेट जल्दी से निकालकर सुनिश्चित किया कि इस बार भारत को पुच्छले बल्लेबाजों का कहर ना झेलना पड़े। अंतिम विकेट जडेजा को मिला।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 13:03 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+