For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: भारत के युवाओं ने रच दिया इतिहास, गाबा में जीतकर 2-1 से नाम की टेस्ट सीरीज

नई दिल्लीः प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से सजी भारतीय टीम ने कमाल कर दिया है और गाबा टेस्ट मैच को जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही यह टेस्ट सीरीज भी 2-1 से भारत ने अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने जो खेल दिखाया उसके लिए यह सीरीज जीवन भर क्रिकेट प्रेमियों के लिए याद बनकर रहेगी। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ विदेशी सीरीज जीतों में से एक है। भारत ने एडिलेड टेस्ट बुरी तरह हारने के बाद बॉर्डर-गावस्कर का अपना कब्जा बरकरार रखा है।

किसी ने नहीं सोचा था कि दिग्गजों की कमी से पूरी तरह त्रस्त भारतीय टीम ऐसे वापसी करेगी। लेकिन रहाणे की कमान में पहले मेलबर्न फतेह हुई और फिर सिडनी में जीत की स्तर का ड्रा हुआ और अब इतिहास बनाया गया गाबा में जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम अमूमन टेस्ट मैच नहीं हारती है। 32 साल से कंगारू टीम गाबा में नहीं हारी थी। यह भारत की ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले भारत ने 2018-19 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से ही जीती थी।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गढ़ गाबा में पांचवे दिन 328 रनों का पीछा 97 ओवरों में 7 विकेट से कर लिया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत ने अंतिम ओवरों में अपनी आक्रामकता का जो मुजायरा किया उसके बाद वह जीत दिलाकर ही रुके। पंत ने 138 गेंदों पर 89 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत का साथ वाशिंगटन सुंदर ने बखूबी निभाया जिन्होंने 29 गेंदों पर 22 रन बनाए। सुंदर के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर 2 रनों के स्कोर पर हवा में शॉट खेलते हुए लपके गए। इसके बाद पंत ने कोई गलती नहीं की और चौका लगाकर अपनी टीम को इतिहास बनाने तक पहुंचाया।

इससे पहले टीम की जीत की आधारशिला रखने में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक रहे। दोनों ने अलग तरह की पारियां खेली। गिल ने 146 गेंदों पर 91 रनों की तेज पारी खेली और पुजारा ने 211 गेंदों पर 56 रन बनाकर एक छोर पर खूंटा गाड़े रखा।

भारत की असली मानसिकता की झलक कप्तान अजिंक्य रहाणे की बैटिंग में मिली जिन्होंने 22 गेंदों पर ही 24 रनों की छोटी लेकिन तेज पारी खेलकर बता दिया कि टीम जीत की ओर जा रही है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 और दूसरी पारी में 294 रनों पर समेट दिया था। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर खूब वाहवारी बटोरी। जबकि भारत ने शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों के दम पर पहली पारी में 336 रन बनाए थे।

शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 7 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, January 19, 2021, 13:36 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+