For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नाथन लियोन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने पुजारा, पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः गाबा टेस्ट के पांचवें दिन चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से ठोस बल्लेबाजी का पूरा परिचय दिया है। उन्होंने एक छोर से खूंटा गाड़ने का भरोसा दिलाते हुए दूसरे छोर के बल्लेबाज को तेज खेलने की ओर प्रेरित किया। यह पुजारा का भरोसा ही है जिसके दम पर शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत जैसे स्ट्राइकर ने 328 रन जैसे विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ दर्शनीय शॉट्स लगाए।

पुजारा पर कंगारू तेज गेंदबाज लगातार निशाना बनाते रहे और उनके हाथ, बाह, कंधे और अंगुलियों को गेंदें चोटिल करती रही। इसी बीच पुजारा दर्द में ना केवल टिके रहे बल्कि ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ 500 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। पिछले 20 सालों में टेस्ट मैच में किसी एक बॉलर के खिलाफ 500 प्लस टेस्ट रन पूरा करने वाले पुजारा मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले कुमार संगकारा ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल के खिलाफ ऐसा किया था।

इसके साथ ही पुजारा ने नाथन लियोन के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बना लिए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने लियोन के खिलाफ टेस्ट में 410 रन बनाए हैं। रहाणे ने भी लियोन के खिलाफ अब तक 331 रन बना लिए हैं जबकि जो रूट ने 322 रन बनाए हैं।

दूसरी ओर ऋषभ पंत ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए। पंत इसके साथ ही भारत के ऐसे सबसे विकेटकीपर बन गए हैं जिसने सबसे तेज 1 हजार टेस्ट रन पूरे किए। उन्होंने ऐसा करने के लिए 27 पारियां ली और महेंद्र सिंह धोनी का 32 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत के दूसरे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने ऐसा करने के लिए पंत से 10 पारियां अधिक ली हैं। पंत इस सीरीज में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 118 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेलकर खूब तारीफें बटोरी थी।

खबर लिखे जाने तक पुजारा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी और पंत के साथ अर्धशतकीय साझेदारी बना ली थी।

Story first published: Tuesday, January 19, 2021, 11:28 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+