For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: 50 रन बनाकर पुजारा आउट, 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में भारत

Ind vs Aus 3rd Test: Cheteshwar Pujara hits half-century off 174 deliveries | वनइंडिया हिंदी

India vs Australia Sydney Test Cheteshwar Pujara नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट तीसरे दिन भी दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ रहा है। दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है और उसी तरह का खेल अब तक दोनों ओर से दिखाई दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों का पहली पारी में पीछा करते हुए भारत ने दूसरे दिन 2 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। तीसरे दिन भारत को पहला बड़ा झटका करारा लगा क्योंकि पिछले मैच के हीरो कप्तान अजिंक्य रहाणे इस बार केवल 22 रनों पर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद हनुमा विहारी भी 4 ही रन बना सके और रन आउट हो गए। विहारी इस सीरीज के बड़े फ्लॉप खिलाड़ी साबित हुए हैं। लेकिन अच्छी बात यह रही है अपनी कीपिंग के लिए आलोचना के केंद्र में आए ऋषभ पंत एक बार फिर कुछ शॉट्स खेलने में कामयाब रहे और खूंटा गाड़कर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी राहत भरी है। पुजारा खुद भी अपना पचासा लगा चुके हैं।

लेकिन उसके बाद ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि पंत हेजलवुड की गेंद पर 36 के निजी स्कोर पर लपके गए जबकि पुजारा 50 रनों के स्कोर पर कमिंस का शिकार बने। खबर लिखे जाने तक भारत के 6 विकेट पर 200 रन पूरे हो चुके थे।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की बात करें तो पैट कमिंस एक बार फिर से बेहतर आंकड़ों के साथ हैं जिन्होंने 3 विकेट अब तक लिए हैं जबकि एक विकेट हेजलवुड को मिला है।

फिलहाल यह देखने लायक मुकाबला जारी है और किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं है। भारत को यह मैच जीतना है तो पहली पारी में कुछ बड़े रन करने होंगे।

इससे पहले भारत को युवा शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी थी क्योंकि गिल ने दर्शनीय अर्धशतक लगाकर दिल जीत लिया है। रोहित के साथ उनकी 70 रनों की साझेदारी हुई थी।

Story first published: Saturday, January 9, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+