For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय टिप्पणी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से मांगी माफी

Mohammed Siraj alleged racist abuse security personnel ask fans to leave the stadium| वनइंडिया हिंदी

IND vs AUS: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से मैदान में दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की उसके बाद इस घटना की हर तरफ आलोचना हो रही है। भारतीय टीम ने इस घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए इसकी शिकायत की है। इस पूरी घटना की आईसीसी जांच करेगा। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरी घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए भारतीय टीम से माफी मांगी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम ने इस घटना पर कहा कि हम इस सीरीज के होस्ट हैं, लिहाजा हम अपने भारतीय क्रिकेट टीम के दोस्तों से इस हरकत के लिए माफी मांगते हैं और भरोसा दिलाते हैं हम इस घटना को पूरी तरह से देखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कहा गया है कि हम घटना की सीसीटीवी फुटेज देखेंगेऔर आईसीसी की जांच में पूरी मदद करेंगे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंट पर हम किसी भी खिलाड़ी का स्वागत करते हैं और उन्हें पूरी सुरक्षा और अच्छा माहौल मुहैया कराते हैं। हम इस पूरी घटना को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं, जो लोग इस हरकत में शामिल हैं अगर उनकी पहचान होती है तो उन लोगो को एमसीजी और वेन्यू एनएसडब्ल्यू के किसी भी मैदान पर आने से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इंटेग्रिटी और सिक्योरिटी चीफ सीन कैरल ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस घटना और इस तरह के भेदभाव वाली टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना करता है। अगर आप नस्लीय टिप्पणी करते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में आपका स्वागत नहीं है। हम आईसीसी की जांच का इंतजार कर रहे हैं। एक बार इस हरकत में शामिल लोगों की पहचान हो जाए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+