IND vs AUS: नस्लीय टिप्पणी पर क्रिकेट दिग्गजों ने दिखाया सख्त रुख, हर्षा भोगले ने की ये मांग

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जिस तरह से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर नस्लीय टिप्पणी की उसके बाद हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है। इस घटना के बाद भारतीय टीम ने इसपर अपनी आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मैदान से छह दर्शकों को बाहर कर दिया गया।

भोगले ने की पाबंदी की मांग
जिस तरह से क्रिकेट के मैदान में यह घटना हुई उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए आरोपी दर्शकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भोगले ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जिन दर्शको को एससीजी से बाहर किया गया है उन्हें कभी भी अब मैदान में आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। इन लोगों ने हमारे खेल गंदा किया है, इन लोगों ने अपने समाज को गंदा किया है। वहीं टॉम मूडी ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है, मैं उम्मीद करता हूं कि इस मामले को बेहतर सख्त तरीके से लिया जाएगा।

लक्ष्मण ने की निंदा
वहीं इस घटना की पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी कड़ी निंदा करते हुए ऐसे दर्शकों को मैदान में नहीं आने को कहा है। लक्ष्मण ने कहा कि एससीजी पर जो हो रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटिया हरकत की कोई जगह नहीं है। खेल के मैदान पर खिलाड़ी को गाली देने का क्या औचित्य है यह मुझे कभी समझ नहीं आया। अगर आप मैदान में खेल देखने के लिए नहीं आए हैं और आप खेल का सम्मान नहीं करते हैं तो कृप्या मैदान पर ना आए और माहौल को खराब ना करें।

हरभजन ने पूछा कैसे रोकेंगे

इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने साथ ऑस्ट्रेलिया में हुई घटना को याद करते हुए इसकी आलोचना की है। हरभजन सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए इस तरह की टिप्पणी मेरे रंग, मेरे धर्म के बारे में सुनी है। यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की घटिया हरकतें दर्शक कर रहे हैं। सवाल ये है कि आप इन लोगों को रोकेंगे कैसे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सख्त
बता दें कि मैच के तीसरे दिन भी भारतीय टीम ने नस्लीय टिप्पणी की शिकायत की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सिक्योरिटी के मुख्य सीन कैरल ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस तरह की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। अगर आप नस्लीय टिप्पणी करते हैं तो आपका क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में स्वागत नहीं है। हम आईसीसी की जांच का इंतजार कर रहे हैं, जिन लोगों ने यह हरकत की है उनकी पहचान की जाएगी और इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 10:49 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+