For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2008 के बाद पहली बार विराट कोहली नहीं लगा सके पूरे साल ODI में एक भी शतक

नई दिल्लीः विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने लिए ऐसे आंकड़े बनाए हैं कि उनसे कमतर प्रदर्शन की अपेक्षा नहीं होती है। ऐसा नहीं है कि कोहली ऑउट फॉर्म हैं लेकिन वे अपने बेस्ट रूप में नहीं हैं। इस साल विराट कोहली ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेल लिया है और एक भी शतक उनके खाते में नहीं आया। ये कोई नहीं जानता गड़बड़ कहां पर हैं लेकिन कहीं ना कहीं उनको देख पुराना कोहली याद नहीं आ रहा है।

इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं और शायद इस साल कोरोनावायरस के चलते लंबा ब्रेक उनकी लय को बना नहीं पाया है। लेकिन दिक्कत यह है कि कहीं ना कहीं कोहली का फोकस टूटा है क्योंकि वे अर्धशतक बनाकर भी शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसा साल 2008 के बाद पहली बार हुआ है जब कोहली पूरे साल वनडे मैच खेलकर शतक नहीं बना पाए हैं। 2008 में विराट कोहली ने पांच पारियां खेली थी और 2020 में वे 9 पारियां खेलने के बाद भी कोई शतक नहीं बना पाए।

साल: शतक (पारियां)

2008: 0 (5)
2009: 1 (8)
2010: 3 (24)
2011: 4 (34)
2012: 5 (17)
2013: 4 (30)
2014: 4 (20)
2015: 2 (20)
2016: 3 (10)
2017: 6 (26)
2018: 6 (14)
2019: 5 (25)
2020: 0 (9)

कोहली ने भले ही 242 पारियां खेलकर सबसे तेज 12 हजार रन पूरे कर लिए हों और सचिन का रिकॉर्ड 58 रनों से तोड़ दिया हो लेकिन सचिन साल दर साल वनडे शतक लगाने की निरंतरता में कोहली से मीलों आगे हैं। कोहली का जहां लगातार 11 सालों में वनडे शतक लगाने का सिलसिला टूट गया है तो वहीं सचिन ने ऐसा कारनामा लगातार 19 पारियों में किया था।

Story first published: Thursday, December 10, 2020, 13:27 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+