IND vs AUS: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65-2, 4 बदलावों के साथ उतरा भारत
नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है और भारत ने उसके दोनों ओपनिंग पार्टनर को सस्ते में चलता कर दिया है। पहला सत्र बराबरी पर छूटा है क्योंकि डेविड वार्नर ने केवल 1 रन बनाया और चोटिल पुकोवस्की की जगह पर खेल रहे मार्कस हैरिस भी 5 ही रन बना सके।
भारत इस मैच में जसप्रीत बुमराह के फिट होने की आखिरी दिन तक उम्मीद कर रहा था लेकिन अब उनके बगैर ही खेल रहा है जिनके स्थान पर शार्दुल ठाकुर आए हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन भी नहीं खेल पाए हैं। अश्विन पिछले मैच में हीरो थे। जबकि रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी तो पहले ही बाहर हो चुके थे। इसका मतलब यह है कि भारत पिछले मैच की तुलना में चार खिलाड़ियों को बदलकर खेल रहा है।
जी हां, बैटिंग में मयंक अग्रवाल को मौका मिल गया है जबकि उनकी फिटनेस भी संदेह के दायरे में थी। स्पिन विभाग में वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है और टी नटराजन को टेस्ट डेब्यू दिया गया है।
अभी तक सिराज और ठाकुर को एक-एक विकेट मिल चुका है। और लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। हालांकि भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई जो क्रमशः 19 और 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कई बदलावों के साथ भारत की यह टीम उसकी आधी ताकत से भी कम दिख रही है। यहां आप प्लेइंग इलेवन को देख सकते हैं-
रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications