For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind vs Aus: रिकी पॉन्टिंग के बाद इस दिग्गज ने कहा उन्हें रिषभ पंत में एडम गिलक्रिस्ट की छवि दिखती है

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग के बाद अब ग्लेन मैकग्रा ने टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की तारीफ की है। दोनों को पंत में एडम गिलक्रिस्ट की झलक दिखती है। मैकग्रा ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान रिषभ पंत का अंदाज काफी हद तक एडम गिलक्रिस्ट की तरह है। दरअसल पहली पारी में जिस तरह से रिषभ पंत ने 29 रनों की पारी खेली उससे मैकग्रा काफी प्रभावित हैं। पंत ने अपनी इस पारी में पैट कमिंस की गेंद पर दो चौके लगाए।

मैकग्रा ने कहा कि रिषभ पंत मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं, जिस तरह से वह खेलते हैं, उनका अंदाज गिलक्रिस्ट की तरह लगता है। वह हमेशा अपने शॉट्स खेलते हैं, वह कोई भी शॉट खेलने से डरते नहीं हैं। अगर आप उन्हें क्रीज पर देखें तो वह हमेशा क्रीज पर कुछ करते हुए नजर आते हैं। मैकग्रा के अलावा अजीत अगरकर का भी मानना है कि पंत की बल्लेबाजी में कुछ जोखिम जरूर है लेकिन बावजूद इसके वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके जोखिम को नजरअंदाज किया जा सकता है।

बता दें कि रिषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए पहली पसंद नहीं थे। उन्हें रिद्धिमान साहा की जगह टीम में जगह दी गई। अगरकर ने कहा कि मैकग्रा ने कहा कि उन्हें पंत गिलक्रिस्ट जैसे लगते हैं, ऐसे में अगर उनके अंदर एक्स फैक्टर है तो उन्हें टीम में लेना चाहिए। इस मैच में उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी की, लिहाजा वह इस नंबर पर हमेशा ऐसी ही बल्लेबाजी करेंगे। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने में अन्य खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही थी उन गेंदबाजों का पंत ने काफी आसानी से सामना किया।

Story first published: Monday, December 28, 2020, 11:26 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+