Ind Vs Aus: नस्लवाद मामले पर वीरेंद्र सहवाग ने कही बड़ी बात, भज्जी का छलका दर्द
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर क्रिकेट के मैदान पर स्लेजिंग आम बात है, कई सालों से भारतीय खिलाड़ी स्लेजिंग और दर्शकों की अभद्र टिप्पणी का सामना करते आए हैं। एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की, जिसके बाद भारतीय टीम ने शनिवार को आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन रविवार को भी इस तरह की टिप्पणी जारी रहने के बाद आरोपी दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया गया।
इस घटना के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इसकी आलोचना की है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने भी इस तरह की घटनाओं को याद करते हुए इसकी सख्त आलोचना की है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, तुम करो तो सार्काज्म (मजाक) कोई और करे तो नस्लभेद। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने जो किया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इन लोगों की वजह से अच्छे टेस्ट सीरीज का माहौल खराब हो गया।
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जो रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्युपूर्ण है। इस तरह के घटियापन की कोई जगह नहीं है। मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों को गाली देने का क्या औचित्य है यह कतई समझ नहीं आता है। अगर आप यहां मैच देखने के लिए नहीं आते हैं और खेल का सम्मान नहीं करते हैं, तो आप कृप्या मैदान में मत आइए और माहौल को खराब मत करिए। टॉम मूडी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता है, नस्लभेद की कोई जगह नहीं है, मुझे उम्मीद है कि इस घटना को गंभीरता से लिया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह को भी कई बार इस तरह की नस्लीय टिप्पणी का सामना कर चुका है। अपने साथ हुए व्यवहार को याद करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि आखिर इन लोगों को रोका कैसे जा सकता है। हरभजन सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते समय मुझे इस तरह की कई चीजों का व्यक्तिगत तौर पर सामना करना पड़ा था। इन लोगों ने मेरे धर्म, रंग और ना जाने कई बातों पर सवाल खड़ा किया। यह पहली बार नहीं है जब भीड़ ये सब कर रही है, आप आखिर इन लोगों को रोकेंगे कैसे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
