For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या ने खेली अपनी सबसे बड़ी ODI पारी, जडेजा के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मुनका ओवल में तीसरा वनडे मैच जारी है जिसकी एक पारी समाप्त हो चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट पर 302 रन बनाए हैं।

इन रनों में भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई है- विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा।

तीनों ने ही अर्धशतकीय पारियां खेली और हार्दिक व जडेजा अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने 78 गेंदों पर 63 रन बनाए जिसके बाद हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने भी तेज अर्धशतक लगाकर भारत के स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों के बीच डेथ ओवरों में तेज रन बटोरने वाली शतकीय साझेदारी हुई। हार्दिक पाडंया 76 गेंदों पर 92 रन बनाकर नाबाद लौटे। जडेजा ने भी 50 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के बीच मात्र 108 गेंदों पर 150 रनों की अटूट साझेदारी हुई।

भारत के लिए बड़ी बात हार्दिक पांड्या की नई भूमिका है क्योंकि इससे पहले वे बतौर ऑलराउंडर ही टीम में खेलते थे लेकिन अब वे विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर भी खेल रहे हैं। भारत का ये प्रयोग सफल रहा है क्योंकि इन तीन मैचों की सीरीज में ही हार्दिक ने दो बार 90 या उससे ज्यादा की पारियों को अंजाम दिया है।

आज के मैच में खेली गई पारी हार्दिक पांड्या के करियर की सबसे बड़ी पारी भी है। इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के दौरान सिडनी में 76 ही गेंदों पर 90 रन बनाए थे।

खास बात यह है कि हार्दिक के करियर के टॉप 5 वनडे रनों में चार तो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ आए हैं। इसके अलावा उन्होंने जो जडेजा के साथ मिलकर 150 रनों की साझेदारी की वह वनडे में छठे विकेट के लिए भारत की ओर से बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 13:14 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+