IND vs AUS: इरादे, संकल्प और धैर्य की जीत- भारत की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई

Narendra Modi Congratulates to Team India win in Australia नई दिल्लीः भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। भारत ने आज गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कमाल करते हुए कंगारू सरजमी पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है।

भारत ने चौथी पारी में 328 रन का टारगेट हासिल किया था जिसको टीम ने ऑस्ट्रेलिया के गढ़ गाबा में पांचवे दिन 328 रनों का पीछा 97 ओवरों में 7 विकेट से कर लिया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत ने अंतिम ओवरों में अपनी आक्रामकता का जो मुजायरा किया उसके बाद वह जीत दिलाकर ही रुके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा-

"हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बेहद खुश हैं। उनकी शानदार उर्जा और जुनून पूरी तरह दिखाई दिया। तो यह उनका दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प था। टीम को बधाई। आपको भविष्य के मैचों के लिए शुभकामनाएं।"

बता दें कि यह पूरी तरह से युवाओं की जीत है जिसमें गाबा के हीरो शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत रहे। चौथी पारी में पुजारा ने भी अनुभव का दमखम दिखाते हुए युवाओं को खूब सपोर्ट किया।

भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। एडिलेड में 36 रनों पर ढेर होने के बाद भारत ने अगले ही मैच में मेलबर्न में वापसी की और जीत के साथ सीरीज बराबर कर ली। इसके बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जबरदस्त धैर्य दिखाते हुए ड्रा किया और अब शौर्यगाथा लिखी गई कंगारूओं के गढ़ गाबा में जहां मेजबान टीम 32 साल से नहीं हारी थी। यहां भारत ने तमाम विपरीत परिस्थितियों से जीत हासिल करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र राहत की बात पैट कमिंस की गेंदबाजी रही जिन्होंने 21 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

Story first published: Tuesday, January 19, 2021, 14:09 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+