Ind Vs Aus: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल जसप्रीत बुमरा नहीं खेलेंगे
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घायल हो चुके हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद अब जसप्रीत बुमरा भी घायल होने की वजह से आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जसप्रती बुमरा के एबडोमेन में स्ट्रेन है, जिसकी वजह से वह चौथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। पीटीआई की खबर के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों ने इस बातकी पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमरा चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि बुमरा की जगह टीम में किसको जगह दी जाएगी।
बता दें कि पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घायल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं रवींद्र जडेजा भी बाएं हाथ के अंगूठे में चोट की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। साथ ही हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते तीसरे टेस्ट में रन तक नहीं ले पा रहे थे, लिहाजा उनका भी ब्रिस्बेन टेस्ट खेलने पर संशय बरकरार है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के घायल होने की लिस्ट काफी लंबी है। इससे पहले केएल राहुल भी घायल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। तीसरे टेस्ट के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन भी कमर में ट्वीट की समस्या से जूझ रहे हैं।
बता दें कि तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को काफी मुश्किल में डाला था, हालांकि मिसफील्डिंग और कैच छोड़ने की वजह से बुमरा को विकेट नहीं हासिल हो सके। दोनों इनिंग में बुमरा के नाम कुल तीन विकेट आए थे। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमरा के हाथों में ही थी, ऐसे में उनके गैरमौजूदगी में ब्रिस्बेन टेस्ट में भारतीय टीम को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से बुमरा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
